5'S' संकल्पना( 5'S' Concept)हिन्दी में।।#

हेलो फ्रेंड,
स्वागत 🙏 है आपका हमारे educational Website पर ।
आज के इस पोस्ट में हम।  5'S' संकल्पना(5'S' Concept)के बारे में विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे, जो कि iti के सभी ट्रेड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
तो चलिए आज की पोस्ट की शुरूआत करते हैं।

■ 5' S ' संकल्पना ( 5 'S ' Concept )क्या है।:-

5 'S' संकल्पना( 5 ' S ' Concept ) एक जपानी शब्द(Word) हैं, जो कि एक व्यवस्थित कार्य-प्रकिया को कायम रखते हुए अपव्यय को कम करती है और उत्पादकता को बढ़ावा देती हैं।

  * 5' S ' संकल्पना सभी कंपनी में लागू होती हैं।

● 5 'S' संकल्पना के 5 आधारभूत स्तम्भ हैं,जो कि निम्न हैं:- 
* Sort
* Set in Order
* Shine
* Standardize
* Sustain

अब एक एक कि चर्चा करते हैं।
● Sort (तरह) :- 
* यह 5' S ' Concept  का प्रथम S है।

* sort का अर्थ होता है, sorting यानी छटनी इसलिये
हम कह सकते हैं कि कार्य स्थल पर( Working place) आवश्यक औजार( Tool) को रखना और अनावश्यक औजार(Tool) को हटाना ,ही Sorting(छटनी) कहलाता है।



● set in order( कर्मनिधारण) :-

* यह 5 'S ' Concept का  दूसरा S हैं।

* set in order( कर्मनिधारण) का अर्थ है क्रम वार इसलिये हम कह सकते हैं कि कार्य स्थल पर सभी tool को क्रम वार रखना चाहिए।


● Shine(चमक) :-

* यह विधि कार्य क्षेत्र एवं सभी मशीनों के स्वच्छीकरण विधि से संबंधित है।

* स्वच्छ वातावरण में कार्य करने से कार्यकर्मी किसी यंत्र में हुई खराबी को आसानी से देख सकता है एवं उसे सुधार सकता हैं।



Standardize(मानकीकरण):- 5 'S' संकल्पना के तीनों S को लागू करने के बाद यह एक अलग स्तम्भ हैं जिसके अंतर्गत कार्य-क्षेत्र में एक सवोत्तम प्रक्रिया  का मानकीकरण किया जाता हैं।

*  इस विधि के अंतर्गत उस प्रक्रिया का माननीकरण किया जाता है ,जो पूर्व के सभी तीनों स्तंभों को कायम रखते हैं।

* इस विधि के अंतर्गत तीन चरण शामिल होते हैं।
 1. 5' S ' ( sort, set in order, shine)की कार्य जिम्मेदारी प्रदान करना।

  2. 5 'S ' कार्यो को एक नियमित कार्य के रूप में समाकलित करना ।

  3. 5 'S ' को कायम रखने के लिए नियमित जाँच करना।


● Sustain( बनाए रखना) :- 

* यह सबसे कठिन ' S ' हैं, जिसका उद्देश्य हैं-  उचित रूप से विधियों एवं प्रकियाओ को कायम रखना।

* यह विधि नई वर्तमान स्थिति एवं संगठन के कार्य- क्षेत्र मानक को परिभाषित करने के प्रति केंद्रित होती हैं।

* इस स्तम्भ के बिना शेष सारे स्तम्भो की उपलब्धियां ज्यादा दिनों तक नही रह पाती हैं।

◆ 5 ' S ' प्रकिया के लिए कुछ मानकीकरण उपकरण होते हैं जो निम्न हैं:-

(A) कार्य चक्र चार्ट ( Job Cycle chart) 
(B) दृश्य संकेत ( Visual Symbols)
(C) चेक लिस्ट ( Check List)


                     जय हिंद जय भारत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ