●ड्रिलिंग मशीन और ग्राइंडिंग व्हील के लिए सुरक्षा नियम●[Safety Rules For Drilling Machine and Grinding Wheel]

हेलो फ्रेंड,
आज के इस पोस्ट में हम ड्रिलिंग मशीन और ग्राइंडर व्हील के सुरक्षा नियम के बारे में उल्लेख करेंगे।जिससे संबंधित प्रश्न आपके परीक्षा में पूछे जाते हैं।
तो चलिए दोस्तों आज की पोस्ट की शुरुआत करते हैं।

●यह फोटो ड्रिलिंग मशीन का हैं।

■ ड्रिलिंग मशीन के लिए सुरक्षा नियम(Safety Rules For Drilling Machine)■
जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

1. स्पिंडल में टूल या ड्रिल चक सही प्रकार से लगाना चाहिए तथा निकालने के लिए' ड्रिल की' का प्रयोग करना चाहिए।
2.ड्रिल को चक में कसकर पकड़े।
3.टेबल पर कार्यखंड को वाईस में या जिग फिक्चर से पकड़ना चाहिए।हाथ से पकड़ने पर दुर्घटना हो सकती हैं।
4.कार्यखंड( Workpiece) के निचे लकड़ी का गुटका रखना चाहिए।
5.यदि कभी कार्यखण्ड ड्रिल में फंसकर घूमने लगा तो उसे हाथ से पकड़ने की कोशिश नही करनी चाहिए।
6.ड्रिल चक में ड्रिल बिट को कसने के बाद' ड्रिल की'(Drill Key) को निकालना नही भूलना चाहिए।
7.बड़े साइज के ड्रिल का प्रयोग करते समय स्पीड कम रखनी चाहिए।
8.धातु के अनुसार शीतलक का प्रयोग करना चाहिए।
9. काम करते समय ढीले कपड़े,मोफलर आदि  नही पहनना चाहिए।
10. कारीगर का बाल अधिक लम्बे नहीं होनी चाहिए ,नहीं तो बड़े बाल ड्रिल में लिपट सकते हैं।
11. जब सुराख(Hole) पूरा होने वाला हो तो ड्रिल फिड कम कर देनी चाहिए।
12. बड़े व्यास का ड्रिल करने से पहले उसमे छोटे व्यास का ड्रिल कर लेनी चाहिए।
13.ड्रिलिंग करते समय उसपे शीतलक (पानी का प्रयोग भी किया जा सकता हैं)का प्रयोग करते रहना चाहिए।
 ● यह फोटो ग्राइंडर व्हील का हैै ।
■ ग्राइंडर व्हील के लिए सुरक्षा नियम(Safety Rules For Grinder Wheel)■
जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

1. ग्राइंडिंग करने से पहले ऑपरेटर को चश्मा लगा लेना चाहिए।
2. ग्राइंडिंग व्हील को काम में लाने से पहले उसका ड्रेसिंग कर लेनी चाहिए।
3. ग्राइंडिंग व्हील पर कार्य करने से पहले या उसे बांधने से पहले व्हील को जाच ले।
4. टूल पोस्ट  ग्राइंडिंग व्हील के केंद्र से 2 mm से अधिक नीचे न हो 
5. ग्राइंडर के ठीक सामने खड़े न हो।
6. आवश्यकता से अधिक दाब न दे, व्हील टूटकर घायल कर सकता हैं।
7. ग्राइंडिंग व्हील का गार्ड हमेशा प्रयोग करना चाहिए।
8.जहा तक संभव हो सके शीतलक का प्रयोग करना चाहिए।
9. ग्राइंडिंग व्हील की साइडों से कार्यखण्ड को ग्राइंड नही करना चाहिए।
10. व्हील के पूरे फेस को प्रयोग में लाना चाहिए।
11.लकड़ी को ग्राइंडर पर ग्राइंड नही करना चाहिए।
12.चलते हुए ग्राइंडिंग व्हील को हाथ से पकड़ने की कोशिश नही करनी चाहिए।
तो हेलो फ्रेंड आज का Session यही पर समाप्त होता है।
Coming soon:- प्राथमिक चिकित्सा( First Aid)
यदि आपको यह session अच्छा लगा हो तो कमेन्ट+ सब्सक्राइब कीजिये ।
●इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
●Thank you very much for reading this post.
जय हिंद जय भारत


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ