हेलो फ्रेंड,
आज के इस पोस्ट में हम इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्नों को देखेंगे।तो चलिए शुरुआत करते हैं।
Q.1. अकबर की समकालीन गोंड़वाना राज्य की महिला शासक का नाम बताइयेः
[A] दुर्गावती
[B] अहिल्याबाई
[C] चांद बीबी
[D] हमीदा बेगम
उत्तर:-A
Q.2. जहांगीर के दरबार में पक्षियों का सबसे बड़ा चित्रकार थाः
[A] ख्वाजा अब्दुस्समद
[B] सैयद अली तब्रीजी
[C] बसावन
[D] मंसूर
उत्तर:- D
Q.3. बाबर का पूरा नाम जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर था | उसके बारे में कहा जाता हैं कि वह तैमूरलंक कीः
[A] छठी पीढी में था
[B] पांचवी पीढी में था
[C] दूसरी पीढी में था
[D] तीसरी पीढी में था
उत्तर :- B
Q.4. फतेहपुर सीकरी के निकट खानवा के युद्ध में बाबर ने किसे पराजित किया था ?
[A] राणा सांगा
[B] राणा लाखा
[C] इब्राहिम लोदी
[D] निम्न में से कोई नहीं
उत्तर:- A
Q.5. अकबर ने जैनधर्म के जैनाचार्य हरिविजय सूरि को कौनसी उपाधि प्रदान की था ?
[A] जगतगुरु की
[B] समाज सेवक की
[C] साधु की
[D] किसी की भी नहीं
उत्तर:- A
Q.6. शिवाजी की प्रथम सफलता क्या थी ?
[A] जिंजी पर अधिकार
[B] तोरण के पहाड़ी दुर्ग पर अधिकार
[C] बीजापुर पर अधिकार
[D] आगरा पर अधिकार
उत्तर:- B
Q.7. अमीर खुसरो ने दिल्ली के कितने सुल्तानों का शासन काल देखा हैं ?
[A] आठ सुल्तानों का
[B] पांचा सुल्तानों का
[C] चार सुल्तानों का
[D] छः सुल्तानों का
उत्तर:- A
Q.8. उत्तराधिकार की लड़ाई में दाराशिकोह की अन्तिम हार किस लड़ाई में हुई ?
[A] खाजवा
[B] देवराइ
[C] सामूगढ़
[D] धरमत
उत्तर:- B
Q.9. महमूद गज़नी ने भारत पर अंतिम आक्रमण निम्न में से किसके विरुद्ध किया था ?
[A] राजपूतों के विरुद्ध
[B] जाटों के विरुद्ध
[C] गुजरों के विरुद्ध
[D] ब्रह्मणों के विरुद्ध
उत्तर:- B
Q.10. शिवाजी ने किस स्थान पर मुगल सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था ?
[A] पुरन्दर
[B] जावली
[C] तोरण
[D] सूपा
उत्तर:- A
Q.11. निम्न में से सैय्यद वंश का संस्थापक किसे माना जाता हैं ?
[A] खिज्र खां
[B] तैमूरलंक
[C] मुबारक शाह
[D] अलाउद्दीन आलम शाह
उत्तर:- A
Q.12. कृषि हेतु ऋण - व्यवस्था सर्वप्रथम किस सुल्तान ने की ?
[A] अलाउद्दीन खिलजी
[B] फीरोज तुगलक
[C] मुहम्मद तुगलक
[D] सिकन्दर लोदी
उत्तर:- C
Q.13. हल्दीघाटी का युद्ध अकबर एंव महाराणा प्रताप की सेना मध्य हुआ | इस युद्ध में अकबर का सेनापति कौन था ?
[A] रामसिंह
[B] मानसिंह
[C] मुहम्मद आदिलशाह
[D] चंगेज खां
उत्तर:- B
Q.14. चंदबरदाई किसके दरबारी कवि थे ?
[A] महाराजा हम्मीर
[B] महाराणा प्रताप
[C] महारज बीसलदेव
[D] पृथ्वीराज चौहान
उत्तर:- D
Q.15. मयूर सिंहासन किसके शासनकाल में बनाया गया था ?
[A] शाहजहां
[B] शाह आलम
[C] अकबर
[D] जहांगीर
उत्तर:- A
Q.16. 1679 ई. में औरंगजेब ने बीबी के मकबरे का निर्माण किस स्थान पर करवाया था ?
[A] औरंगाबाद
[B] आगरा
[C] दिल्ली में
[D] लाहौर में
उत्तर:- A
Q.17. प्रथम तुर्क शासक जिसने हिन्दु राजा जयपाल को पराजित किया ?
[A] सुबुक्तगीन
[B] मुहम्मद गौरी
[C] महमूद गजनवी
[D] मुहम्मद बिन कासिम
उत्तर:- A
Q.18. सिंध में 'दिरहम' नामक सिक्का किनके द्वारा चलाया गया था ?
[A] मुगलो द्वारा
[B] अरबों द्वारा
[C] पुर्तगालियों द्वारा
[D] इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- B
Q.19. मेवाड के किस राणा ने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और आजीवन संघर्ष किया ?
[A] महाराणा प्रताप
[B] उदयसिंह
[C] राणा सांगा
[D] महाराणा कुम्भा
उत्तर:- A
Q.20. सिंधिया वंश की स्थापना किसने की थी ?
[A] महादजी सिंधिया
[B] जीवाजी राव सिंधिया
[C] माधवराव सिंधिया
[D] दौलतराव सिंधिया
उत्तर:- A
Q.21. बाबर ने अपनी आत्मकथा 'तुजुक-ए-बाबरी ' किस भाषा में लिखी ?
[A] पुश्तो
[B] फारसी
[C] तुर्की
[D] अरबी
उत्तर:- C
Q.22. ब्राह्मणों पर जजिया लागू करने वाला पहला मुसलमान शासक कौन था ?
[A] गयासुद्दीन तुगलक
[B] फिरोज तुगलक
[C] मुबारक खिलजी
[D] कोई भी नहीं
उत्तर:- B
Q.23. वह प्रथम मुगल सम्राट कौन था जिसने अपने सिक्कों पर अपनी तस्वीर खुदवायी ?
[A] जहांगीर
[B] औरंगजेब
[C] अकबर
[D] शेरशाह
उत्तर:- A
Q.24. मुगल शासक बाबर ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया ?
[A] पांच बार
[B] सात बार
[C] दो बार
[D] चार बार
उत्तर:- A
Q.25. भू- राजस्व की दर किसके शासनकाल में सर्वाधिक थी ?
[A] अलाउद्दीन खिलजी
[B] मुहम्मद तुगलक
[C] इब्राहिम लोदी
[D] फिरोज तुगलक
उत्तर:- A
Q.26. छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषक करने वाला पण्डित गंगाभट्ट कहां का निवासी था ?
[A] बनारस
[B] कन्नौज
[C] उज्जैन
[D] तेलंगाना
उत्तर:- A
Q.27. अकबरनामा ग्रंथ की रचना निम्न में से किसने की थी ?
[A] अबुल-फजल
[B] फैजी
[C] महेश दास
[D] किसी ने भी नहीं
उत्तर:- A
Q.28. किस मुगल शासक ने 'नवरोज' समारोह मनाने पर पाबंदी लगा दी थी ?
[A] जहांगीर
[B] अकबर
[C] औरंगजेब
[D] शाहजहां
उत्तर:- C
Q.29. आगरा शहर की स्थापना किसने की थी ?
[A] जस्टिन
[B] बहलोल लोदी
[C] सिकन्दर लोदी
[D] फीरोजशाह तुगलक
उत्तर:- C
Q.30. किस भक्ति संत को उत्तर तथा दक्षिण भारत के बीच का सेतु माना जाता हैं ?
[A] रामानुज
[B] नानक
[C] कबीर
[D] बल्लभाचार्य
उत्तर:- A
यदि यह पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो अपने स्टडी रिलेटेड ग्रुप में शेयर कीजिए।
कमेंट करना ना भूलिए।
जय हिंद जय भारत
0 टिप्पणियाँ
Just education talk.